तेजी से बदल रही दुनिया और आधुनिक जीवन शैली ने लोगों को तनाव भरी जिंदगी जीने के लिए विवश कर दिया है। जिसका नतीजा यह हो रहा है कि छोटी उम्र में ही लोग बीमारियों का शिकार हो रहे है। ऐसे में जरूरी है कि हम सभी अपनी जीवन शैली में बदलाव ला कर अपने तनाव को दूर कर बीमार होने से बच सकते हैं। और इसके लिए योग से बढ. कर कुछ भी नहीं है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए ही प्रतिवर्ष 21 जून को विश्व में योग दिवस मनाया जाता है।
क्या है योग-
योग का शाब्दिक अर्थ होता है जोड.ना या बांधना। शरीर, मन और भावनाओं को आपस में जोड.ने या बांधने की कला को ही योग कहते हैं। योग की उत्पत्ति प्राचीन समय में भारत में हुई थी, जब लोग अपने शरीर और दिमाग में बदलाव के लिए ध्यान किया करते थे। भारत में योग 5000 वर्ष पुरानी एक मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक प्रथा के रूप में जाना जाता है। लेकिन विगत कुछ वर्षों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग बनाने के उड्ढेश्य से संयुक्त राष्ट´ द्वारा योग को हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्टकृीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। और 11 दिसबंर 2014 को संयुक्त राष्ट´ द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया गया। योग एक व्यायाम की क्रिया है जिससे मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक सुकून प्राप्त होता है। योग करने के लिए किसी भी प्रकार के मशीनी औजार की जरूरत नहीं पड.ती। योग कभी भी कहीं भी किया जा सकता है।
योग के प्रकार-
योग के चार प्रकार हैं। जो सदियों से चले आ रहे हैं।
1 राजयोग
2 कर्मयोग
3 ज्ञानयोग
4 भक्तियोग
योग के फायदे-
प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से शरीर चुस्त दुरूस्त होता है, और अनगिनत बीमारियों से शरीर को लड.ने की शक्ति भी मिलती है। सुबह सवेरे रोजाना योग करने से शरीर स्वस्थ्य तो रहता ही है साथ ही साथ शरीर में जोश और उत्साह भी बना रहता है। वैसे तो योग कभी भी किया जा सकता है। लेकिन सूर्योदय होने से पहले के एक दो घंटे योग के लिए बहुत ही उपयुक्त माने गये हैं। उस वक्त हवा साफ और ताजा होती है, और शरीर भी आराम की स्थिती में होता है। वहीं अगर आप सुबह योग नहीं कर सकते हैं, तो शाम में भी योग किया जा सकता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे प्रतिदिन योग के लिए एक समय निर्धारित कर लें। योग हमेशा खुली जगह जैसे पार्क या घर की छत में ही करें।
योग शुंरू कैसे करें-
योग की क्रियायें धीरे-धीरे और आसान तरीके से शुरू करें। योग करने के पहले किसी एक्सपर्ट से सीखें या सलाह लें। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उड्ढेश्य योग दिवस का आयोजन किया जाता है। यह हर साल एक थीम पर आधारित होता है। ताकि लोगों को अपने शरीर के प्रति जागरूक किया जा सके। 2019 में अंतरराष्ट´ीय योग दिवस का पांचवा संस्करण है, जिसे विश्वभर में मनाया जाएगा।
2019 का योग थीम-
इस साल का योग थीम है ‘ योग फोर हार्ट‘ अर्थात दिल को तंदुरूस्त रखने के लिए योग जरूर करें। अंतरराष्टकृीय योग दिवस के कारण रोजगार के क्षेत्र में भी काफी बढ.ोेेेेेेतरी हुई है। लोग हेल्थ के प्रति जागरूक हुए हैं और विश्व भर में योग सीखने वालों की मांग बढ.ी है। और स्कूल ,कालेजों में योग टीचर की मांग बढ.ी है। जिसके कारण रोजगार के नए अवसर आए हैं। योग आज हर किसी के लिए बहुत ही जरूरी हो गया है। हर किसी के लिए जिम जाना आसान नहीं होता है। आज की व्यस्त जिंदगी में हर किसी के लिए जिम जाना आसान नहीं है। इसलिए लोग योग को अपना रहे हैं। ताकि वे इसे घर पर आसानी से करके अपने आप को फिट रख सके। योग र्सिफ शरीर ही नहीं मन को भी तरोताजा रखता है।
कौन- कौन से देश हैं शामिल-
अंतरराष्टकृीय योग दिवस को विभिन्न वैश्विक नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है। इसे र्सिफ भारत ही नहीें यू. एस. ए. चीन कैनेडा सहित लगभग 170 देशों के लोगों के द्वारा मनाया जाता है। आम लोगों के बीच योग के फायदों के बारे में जागरूकता बढ.ाने के लिए योगा प्रशिक्षण कैंपस, योगा प्रतियोगिता जैसे क्रिया-कलाप और बहूत सारी गतिविधयों के आयोजन के द्वारा अंतरराष्ट´ीय स्तर पर इसे मनाया जाता है। कहा जा सकता है कि योग अभ्यास बेहतर मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक स्वास्थ्य की ओर ले जाता है। ये सकारात्मक रूप से लोगों की जीवनशैली को बदलता है और सेहत के स्तर को बढ.ाता है। योग आज के बेहतर जीवनशैली का एक अंग है।
अंतराष्ट´ीय योग दिवस का उड्ढेश्य-
योग के महत्व को पूरी दनिया ने सöदयता के साथ अपनाया है। योग कम खर्च में सेहत का छुपा हुआ खजाना है। इसलिए भी लोगों ने इसे आत्मसात कर अपने दैनिक जीवन में इसे शामिल किया है। विश्व योग दिवय के बहुत उड्ढेश्य है-
1 योग से शांति मिलती है।
2 योग कम खर्च में स्वस्थ्य रहने का एक आसान तरीका है।
3 योग लोगों को प्रकृति से जोड.ता हैं।
4 योग शारीरिक मजबूती के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है।
5 योग अनगिनत बीमारियों को दूर करता है।
योग करने के अनगिनत फायदे हैं, तो क्यों न आज और अभी से आप इसे अपनी दिनचर्या में शामिल
कर लें। क्योंकि योग से शरीर और मन दोनों ही स्वाथ्य रहते हैं।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें