जिंदगी के लिए जरूरी है पेड

धरती पर जीवन सृष्टि के लिए पर्यावरण का होना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि बिना पर्यावरण के धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पर्यावरण धरती की ऐसी देन है जो संसार को जीवन प्रदान करती है। पर्यावरण के द्वारा ही मनुष्य अपनी दैनिक मूलभूत की आवश्यकताओं को पूरा करता है। इसलिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के उड्ढेश्य से पूरे विश्व में  5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसकी स्थापना 1972 में संयुक्त राष्ट´ महासभा द्वारा वैश्विक जागरूकता बढ.ाने के लिए की गई थी। पर्यावरण दिवस का मूल उड्ढेश्य प्रकृति की रक्षा के लिए लोगों का सकारात्मक पर्यावरणीय कार्य करने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। इस कार्यक्रम को मनाने का मुख्य उड्ढेश्य लोगों को जागरूक करना था, ताकि वे पर्यावरण के महत्व को समझे और अपने और अपनी आने वाली पीढ. को सुरक्षित रखने के लिए पेड.ों के महत्व को समझे। विश्व पर्यावरणीय दिवस एक अभियान के तहत प्रतिवर्ष मनाने का निर्णय इसलिए लिया गया था, ताकि दुनिया भर में लोगों को नकारात्मक पर्यावरणीय परिवर्तनों को रोकने के लिए प्रेरित किया जा सके। यह अभियान पर्यावरण की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने और लोगों को पृथ्वी पर पर्यावरण के सकारात्मक परिवर्तनों का सक्रिय हिस्सा बनने और प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किया गया था ताकि हमारे ग्रह के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित किया जा सके। जिस प्रकार हमें अपने जीवन से प्रेम है, उसी तरह हमें ये जानना आवश्यक है कि हमें अपना जीवन बचाने के लिए पूरे विश्व में वर्ल्ड इनवायरोमेंट डे मनाना होगा ताकि  हम जंगलों को नष्ट होने से बचाएं। और तभी हम वातावरण में प्रदूषण की समस्या को रोक सकेंगे।

 विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उड्ढेश्य यही था कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मुहिम चलायी जाए। ताकि लोग जागरूक हो सके और पर्यावरण को सहेजने और उसके संरक्षण के लिए अपना योगदान दें। जलवायु परिवर्तन ऐसा बदलाव है, जिसके कारण तापमान में बेतहाशा वृद्धि और असमय बारिश की समस्या देखने को मिलती है। मनुष्यों के द्वारा प्लास्टिक के प्रयोग के कारण  धरती और समुद्र के साथ-साथ समुद्री जीवों और मानव स्वास्थ्य भी गंभीर खतरे में चुका है।  इसे अगर ना रोका गया तो समस्त सृष्टि का जीवन ही संकट में जायेगा। आधुनिक युग में वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मिऊी प्रदूषण, तापीय प्रदूषण, विकरणीय प्रदूषण, औद्रयोगिक प्रदूषण, समुद्रीय प्रदूषण, नगरीय प्रदूषण, जलवायु बदलाव और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे लगातार दस्तक दे रहे हैं। ऐसी हालत में हम सब को एकजुट हो कर पर्यावरण को बचाने की मुहिम में जुटना होगा। तभी हम अपनी सृष्टि का संरक्षण कर पायेंगे। और यही हमारे पर्यावरण दिवस का संदेश होना चाहिए। वर्तमान परिवेश में कोविड 19 यानी कोरोना जैसी महामारी ने पूरे विश्व को संकट में डाल दिया है। पूरे विश्व में इस बीमारी के कारण अनगिनत लोगों की जानें चली गयी। और आक्सीजन जैसी संकट से पूरे भारत देश में त्राहिमाम की स्थिती गई। इतना ही नहीं कई लोगों की जान तो ऑक्सीजन के अभाव में ही चली गईं। इस संकट की स्थिति को देखते हम सब को मिलकर और अधिक पेड.-पौधे लगाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में हमें इस तरह की विकट परिस्थिति का सामना ना करना पड.े। पिछले कुछ सालों में पर्यावरण के प्रति लोगों की चेतना बढ. है। विकल्पों पर गंभीर चिंतन भी किया जाने लगा है। लेकिन जब बात विकास की आती है तो सारी चेतना धरी की धरी रह जाती है। पर्यावरण को बिना हानि पहुंचाए भी विकास संभव है। लेकिन लोग इस ओर ध्यान दिए बगैर पेड.ों को काट कर जंगलों को नष्ट करते जा रहे हैं। अगर प्रकृति से हमें शुद्ध हवा और स्वच्छ जीवन चाहिए तो फिर उसकी रक्षा का दायित्व भी हम सब को निभाना होगा। इस पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम सिर्फ रसमअदायगी के लिए एक दिन पर्यावरण की चिंता नहीं करेंगे। बल्कि हर दिन इसकी देखभाल कर इसे सुरक्षित रखेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें